Balrampur News: लेखपालों पर धन उगाही और धमकी देने का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। ऑनलाइन नामांतरण प्रक्रिया में कथित विसंगतियों और लेखपालों पर अवैध वसूली के आरोपों को लेकर जिला युवा अधिवक्ता एसोसिएशन ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में सुधार की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष मृगेंद्र उपाध्याय और महामंत्री श्याम सुंदर मिश्र ने आरोप लगाया कि बैनामे के आधार पर ऑनलाइन नामांतरण में हल्का लेखपाल से करीब 11 बिंदुओं पर आख्या मांगी जाती है। इस प्रक्रिया में आख्या लगाने के नाम पर काश्तकारों से कथित तौर पर धन की मांग की जाती है। मांग पूरी नहीं होने पर आख्या रोकने, नामांतरण निरस्त कराने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस व्यवस्था से काश्तकारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.