बलरामपुर, अगस्त 10 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के लालनगर मंडल में सोमवार को भाजपा की ओर से हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की। मंडल अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में निकली यात्रा में राम प्रसाद सिंह, तुलसी दास गुप्ता समेत पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: भारत माता की जय के जयघोष से गूंजा सिराथू कस्बा यात्रा के दौरान लोगों में तिरंगे के प्रत...