Balrampur News: लटकते बिजली के तार बने हादसे का खतरा
बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 10 स्थित बालेंद्र तिवारी मोहल्ले की रघुवर गली में शिव मंदिर के पास विद्युत पोल पर फैले अव्यवस्थित और ढीले तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। पोल पर बड़ी संख्या में तार उलझे हैं और कई तार नीचे तक लटक रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के दौरान तेज हवा और बारिश में तार आपस में टकराने से चिंगारी निकलती है। इससे गली से गुजरने वाले लोगों में हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व सभासद राजू कश्यप ने बताया कि समय रहते तारों को व्यवस्थित नहीं कराया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- Balrampur News: लटकते बिजली के तार बने हादसे का खतरा शिव मंदिर पास में होने के कारण सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.