बलरामपुर, अक्टूबर 18 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत रविवार को जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक एवं मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी विशाल पांडेय के पर्यवेक्षण में थाना एएचटी सहित सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने गांवों, बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं, ग्राम प्रधानों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ चौपाल लगाकर संवाद किया गया। लोगों को बाल विवाह, बाल श्रम और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणाम बताए गए। लघु फिल्म 'बढ़ते बच्चे' की स्क्रीनिंग के माध्यम से बाल विवाह से होने वाले...