Balrampur News: लगातार चौथी बार क्रीड़ा समिति के सचिव बने मोहम्मद सुहेल
बलरामपुर, जुलाई 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिला माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा समिति के सचिव पद पर एजी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लानगर के व्यायाम शिक्षक मोहम्मद सुहेल लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से चुने गए हैं। खेल क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान व सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वार्षिक क्रीड़ा समिति की बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि सभी व्यायाम शिक्षकों की सहमति से मो. सुहेल का दोबारा चयन किया गया। मो. सुहेल राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। वह कई वर्षों से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व माध्यमिक शिक्षा विभाग की विभिन्न खेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.