Balrampur News: लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बलरामपुर, सितम्बर 11 -- Balrampur News: बलरामपुर। श्रीदत्तगंज थाने में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार ने विवेचकगण के साथ विवेचना एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, प्रभावी पैरवी व कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। सीओ ने लंबित विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विवेचकों को गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष व समयबद्ध जांच पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों और अन्य प्रकरणों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। अपराध नियंत्रण के लिए वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा मुकदमों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: लंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.