Balrampur News: लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करें : सीओ
बलरामपुर, अगस्त 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात में रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह ने विवेचकों के साथ गोष्ठी कर लंबित विवेचनाओं और विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को सभी मामलों में निष्पक्षता के साथ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया गया। गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक मामले का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष एवं शीघ्र किया जाए। लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों व अन्य प्रकरणों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। सीओ ने अपराध नियंत्रण को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को सक्रियता बढ़ाने को कहा। वांछित और वारंटी अभियुक्तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.