बलरामपुर, सितम्बर 24 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा पहुंचे तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल को ग्राम रोजगार सेवक संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा। संगठन ने मांगों को शासन स्तर पर भेजकर नियमानुसार समाधान कराने का अनुरोध किया। रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम नईमी ने बताया कि दिए गए मांग पत्र में रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 24 हजार रुपये करने, भुगतान के लिए पृथक बजट की व्यवस्था करने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग की गई है। इसके अलावा मृतक ग्राम रोजगार सेवकों के आश्रितों से संबंधित शासनादेश का अनुपालन कराने, कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने तथा पूर्व में की गई घोषणाओं को लागू करने की मांग भी रखी गई। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि ग्राम रोजगार...