Balrampur News: रोजगार मेले में 10 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, पांच का चयन
बलरामपुर, सितम्बर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से चलाए जा रहे भर्ती अभियान के तहत शनिवार को सदर विकासखंड मुख्यालय स्थित सभागार परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें एसआइएस सिक्योरिटी लखनऊ की ओर से भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई। मेले में कुल 10 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से पांच का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी नौ विकासखंडों में सात से 28 सितंबर तक एसआइएस सिक्योरिटी कंपनी लखनऊ के सहयोग से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को विकासखंड सभागार परिसर में सुबह 10 बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। मेले में क्षेत्र के युवाओं ने पंजीकरण कराने के साथ चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.