Balrampur News: रैली निकालकर बच्चों के नामांकन को दिया गया संदेश
बलरामपुर, जुलाई 6 -- Balrampur News: सादुल्लाहनगर, संवाददाता। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहजौरा, रेहरा बाजार में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना था। प्रधानाध्यापक अब्दुर्रज्जाक व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निब्बूलाल ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल बच्चों ने पोस्टर, बैनर और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव की गलियों में भ्रमण कर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने 'मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ', 'एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा' और 'हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा' जैसे ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.