बलरामपुर, जुलाई 11 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन तुलसीपुर का प्लेटफॉर्म इन दिनों छुट्टा सांडों और मवेशियों का अड्डा बन गया है। प्लेटफॉर्म पर खुलेआम घूमते सांड यात्रियों के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि कई बार सांड आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। लोगों ने आरोप लगाया कि नियमित निगरानी के अभाव में मवेशी स्टेशन परिसर तक पहुंच रहे हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने रेल प्रशासन से बैरिकेडिंग कराने और स्टेशन परिसर में नियमित निगरानी की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक डीके राव ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर पशुओ...