Balrampur News: रेलवे की दुकानों का किराया बढ़ने से व्यापारियों में आक्रोश
बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: सौंपा ज्ञापन तुलसीपुर, संवाददाता। रेलवे की जमीन पर पिछले 50 वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे छोटे व्यापारियों के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि रेलवे ने दुकानों का वार्षिक शुल्क 3750 रुपये से बढ़ाकर 45100 रुपये कर दिया है। किराए में एकदम इतनी भारी बढ़ोतरी से व्यापारियों में नाराजगी है। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) और सांसद जगदंबिका पाल के प्रतिनिधि रिंकू पाल को ज्ञापन देकर व्यापारियों को राहत दिलाने की मांग की है।दुकानदारों का कहना है कि करीब 80 व्यापारी रेलवे की जमीन पर कारोबार कर रहे हैं। प्रत्येक दुकानदार को लगभग 65 वर्गफुट जमीन आवंटित है, जिस पर उन्होंने अपने खर्च से दुकानें बनवाई हैं। लंबे समय से सीमित आय में कारोबार कर रहे दुकानदारों के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.