Balrampur News: रिहायशी इलाके में तेंदुए का आतंक, मवेशियों को बना रहा निवाला
बलरामपुर, अगस्त 4 -- Balrampur News: जरवा संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे सुहेलवा वन्यजीव प्रभाग के चैनपुर गांव में तेंदुए की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीते चार दिनों में तेंदुए ने कई घरों में घुसकर बकरियों और कुत्ते पर हमला कर अपना शिकार बना चुका है। क्षेत्र में लगातार तेंदुए की आमद से ग्रामीण भय के साये में जीवन यापन कर रहे हैं। सुहेलवा वन्यजीव प्रभाग की तुलसीपुर रेंज के ग्राम चैनपुर में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। बीते शुक्रवार रात चुन्नू के फूस के घर में घुसकर तेंदुए ने खूंटे से बंधी बकरी को अपना निवाला बना लिया। शनिवार देर रात सलाम के घर से भी तेंदुआ बकरी उठाकर ले जाने लगा, लेकिन शोर मचाने पर उसे छोड़कर भाग गया। रविवार रात इनामुल्ला के घर की छत पर चढ़कर तेंदुआ एक कुत्ते को उठा ले गया। सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.