Balrampur News: राहगीर महिलाओं पर छींटाकशी करने वाला मनचला गिरफ्तार
बलरामपुर, अगस्त 8 -- Balrampur News: बलरामपुर। ऑपरेशन मजनूं के तहत सादुल्लाहनगर पुलिस ने राहगीर महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणी व गाना गाकर छींटाकशी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमघटी जंगल के पास सड़क पर खड़ा होकर महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गा रहा था। उपनिरीक्षक कपिल देव यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेर लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू पुत्र अली हुसैन निवासी ग्राम देवरिया आदम थाना सादुल्लाहनगर बताया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.