बलरामपुर, सितम्बर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में राह चलती महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणी और छींटाकशी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी दतौली गांव में दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर खड़ा होकर महिलाओं पर गंदे कमेंट कर रहा था और तेज आवाज में अश्लील गाने गा रहा था। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को टीम क्षेत्र में देखभाल और चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दतौली स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक युवक राहगीर महिलाओं और लड़कियों पर छींटाकशी कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान संदीप वर्मा (23) निवासी नकहवा पुरवा ...