बलरामपुर, अगस्त 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र के हराडीह देवपुरा गांव में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी दिलेराम पुत्र छेदी ने तहरीर देकर बताया कि छह अगस्त की सुबह करीब आठ बजे रास्ते से आने-जाने को लेकर गांव के ही कमलेश पुत्र बेकारू से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कमलेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: दीवार से सटाकर ईंट रखने के विवाद में पड़ोसियों का हमला, चार पर मुकदमा विरोध करने पर उसने लाठी और डंडे से हमला कर दिया, जिससे दिलेराम घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोप...