Balrampur News: रास्ते के विवाद में महिला व उसकी बेटी को पीटा, चार नामजद
बलरामपुर, अगस्त 18 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर महिला और उसकी बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता चिनकना पत्नी धनंजय की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक घटना 10 अगस्त की शाम करीब सात बजे की है। वह अपने घर के सामने मौजूद थी। इसी दौरान रास्ते को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विपक्षी लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी मन्ना उसे बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: रास्ते के विवाद में महिला और बेटी से मारपीट, चार नामजद मारपीट में बेटी के सिर में गंभीर चोट लगने का आरोप है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.