बलरामपुर, अगस्त 24 -- Balrampur News: चार लोग घायल, बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, पुलिस ने शुरू की जांच बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम विरतीहा (कोयलरा) में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में 22 अगस्त की रात एक परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। मारपीट में रमेश कुमार समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर चोटों के चलते घायलों का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。

घटना का विवरण पीड़ित रमेश कुमार पुत्र शेर बहादुर के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:30 बजे रास्ते के विवाद को लेकर मोहन लाल, विनोद कुमार, मुरली और टीकाधारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा...