Balrampur News: राशनकार्ड के नाम पर बिचौलियों का खेल, लाभार्थी परेशान
बलरामपुर, अगस्त 27 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। पूर्ति विभाग में राशनकार्ड बनवाने, मृतकों के नाम हटाने और नए सदस्यों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया में कथित लापरवाही से लाभार्थी परेशान हैं। आरोप है कि कोटेदारों और बिचौलियों के हस्तक्षेप के बिना अधिकांश काम आसानी से नहीं हो पाता। कई पात्र लोगों का कहना है कि दो-दो बार ऑनलाइन आवेदन कराने के बावजूद राशनकार्ड जारी नहीं हो रहा है और यूनिट बढ़ाने की प्रक्रिया भी लंबित है। लाभार्थियों का आरोप है कि पूर्ति कार्यालय के नाम पर बिचौलिए आर्थिक शोषण कर रहे हैं। नए राशनकार्ड के लिए एक हजार रुपये और यूनिट बढ़वाने के लिए 500 रुपये तक की रकम मांगा जा रहा है। पोर्टल पर लंबित आवेदनों की संख्या से भी समस्या की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मोलहू राम ने बताया कि पत्नी की मृत्यु के बाद करीब एक वर्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.