Balrampur News: रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध का हुआ मंचन
बलरामपुर, अक्टूबर 18 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। रामलीला समिति एवं सांस्कृतिक संस्थान महराजगंज की ओर से कस्बे में आयोजित रामलीला के छठवें दिन राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध का मनोरम मंचन किया गया। हनुमान-श्रीराम मिलन के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया, वहीं बाली वध होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मंचन के दौरान माता सीता के हरण के बाद भगवान श्रीराम उनकी खोज में वन-वन भटकते हुए शबरी के आश्रम पहुंचते हैं। यहां शबरी के प्रेमपूर्वक अर्पित किए गए जूठे बेर ग्रहण कर प्रभु उन्हें नवधा भक्ति का उपदेश देते हैं। इसके बाद सीता की खोज में राम और लक्ष्मण पंपा सरोवर पहुंचते हैं, जहां हनुमानजी ब्राह्मण वेश धारण कर उनसे मिलते हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: रामलीला में सीता खोज, शबरी मिलन और राम-सुग्रीव मित्रता का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.