Balrampur News: राप्ती नदी में नहाते समय बालक डूबा
बलरामपुर, जुलाई 6 -- Balrampur News: उतरौला (बलरामपुर)। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के रुस्तमनगर गांव में मंगलवार शाम राप्ती नदी में नहाते समय आठ वर्षीय बालक डूब गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बालक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुस्तमनगर निवासी तिलक राम का आठ वर्षीय पुत्र आकाश मंगलवार शाम करीब पांच बजे बकरी चराने गया था। इस दौरान वह राप्ती नदी में नहाने उतर गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। साथ में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक बालक का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। प्रशासन ने तत्काल एनडीआरएफ की टीम को बुलाया, जिसने नदी में सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.