Balrampur News: राप्ती नदी की कटान से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बलरामपुर, सितम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गया है। खेतों और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद अब नदी आबादी की ओर बढ़ रही है। सदर तहसील क्षेत्र के ढोढ़री गांव के मजरे जमालीजोत में नदी आबादी से महज 50 फीट और सड़क से करीब 30 फीट दूर रह गई है। जबदहा मजरे में भी कटान से ग्रामीणों में दहशत है। गुरुवार को कटान से भयभीत ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन से बचाव की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि नदी खेतों को काटते हुए अब घरों के करीब पहुंच गई है। उन्होंने समय रहते कटानरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- राप्ती में तेज हुआ कटान, 150 बीघे से अधिक जमीन नदी में समाईआगे का खतरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.