Balrampur News: राप्ती के कटान से दहशत में जमालीजोत के लोग
बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। राप्ती नदी का कटान तटवर्ती गांवों के लिए खतरा बनता जा रहा है। सदर तहसील के ढोढ़री गांव के मजरे जमालीजोत में नदी अब आबादी से महज 30 फीट व सड़क से करीब 20 फीट दूर रह गई है। कटान से दहशत में ग्रामीणों ने शनिवार को खुद मोर्चा संभाल लिया। वे झाड़ी-झंखाड़ और पेड़ काटकर नदी में डालते रहे, ताकि कटान की रफ्तार थम सके। ग्रामीणों का कहना है कि कटान इसी तरह जारी रहा तो सड़क नदी में समा सकती है और कई घरों पर सीधा खतरा पैदा हो जाएगा। प्रशासन से गुहार के बावजूद प्रभावी बचाव कार्य शुरू न होने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन से कटान रोकने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को तत्काल कटानरोधी कार्य शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.