Balrampur News: राप्ती की कटान रोकने को 2.75 करोड़ का कवच
बलरामपुर, अगस्त 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। राप्ती नदी के बढ़ते प्रवाह के बीच कोड़रीघाट पुल, तटबंध और आसपास के गांवों को कटान व बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। बाढ़ खंड की ओर से कोड़रीघाट के पास नदी के बाएं तट के करीब 400 मीटर संवेदनशील हिस्से में 2.75 करोड़ रुपये की लागत से कटानरोधी कार्य कराया जा रहा है। लगातार सुरक्षात्मक कार्यों के चलते फिलहाल कोड़रीघाट पर कटान स्थिर व तटबंध सुरक्षित बताया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप केला ने मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और नदी की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को बाढ़ से पहले सभी जरूरी कार्य तेजी से पूरा कराने और संवेदनशील स्थलों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.