बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। राप्ती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बीच फिलहाल जिले में बाढ़ का खतरा नहीं है। सोमवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 102.750 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 104.620 मीटर से 1.87 मीटर नीचे है। प्रशासन के अनुसार तटवर्ती गांवों और आबादी में वर्तमान में कटान या जलप्लावन की स्थिति नहीं है। इसके बावजूद संभावित बाढ़ को देखते हुए तटबंधों और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्राम पंचायत बेला के मजरे हरिवंशपुर में राप्ती नदी के कटान को लेकर सामने आई खबरों के बाद प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि वर्तमान में नदी की धारा हरिवंशपुर और कोडरी गांव की आबादी से पर्याप्त दूरी पर है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जलस्तर बढ़ते ही राप्ती का रौद्र रूप, गांवों पर मंडराया कटान का खतरा...