Balrampur News: राधा-कृष्ण मंदिर में हुआ भजन संध्या, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु
बलरामपुर, जुलाई 30 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड संख्या-1 स्थित देवीपाटन मोहल्ले के राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में साप्ताहिक संगीतमय कीर्तन व भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। भगवान शिव और राधा-कृष्ण की महिमा से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय भजन संध्या में डमरू वाले बाबा तुमको आना पड़ेगा, डम-डम डमरू बजाना पड़ेगा जैसे लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम में हारमोनियम वादक व गायक आशुतोष कौशल के नेतृत्व में संगीत मंडली ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। ढोल वादक रामप्रसाद और बंशीधर ने अपनी ताल से समां बांधा, जबकि गोपाली और विरगी बाबा ने भी भक्ति रस से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। आयोजन की व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.