बलरामपुर, सितम्बर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। घर में रात तक सब कुछ सामान्य था। 17 वर्षीय बेटा घर पर था, लेकिन रात करीब 11 बजे वह बिना बताए निकल गया। परिवार को उम्मीद थी कि कुछ देर में वापस आ जाएगा। सुबह तक इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो मां और परिजनों की बेचैनी बढ़ने लगी। आसपास तलाश शुरू हुई। रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया गया। संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार बेटे की तलाश में परेशान मां ने पुलिस से मदद मांगी। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के गोविंदबाग का है। ममता गुप्ता पत्नी मनोज कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा 30 अगस्त की रात करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों ...