Balrampur News: रातभर अंधेरे में रहे कई मोहल्ले, दिन में भी पांच घंटे गुल रही बिजली
बलरामपुर, सितम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के दावों के बीच नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों में बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक लोगों को कटौती और फॉल्ट की समस्या से जूझना पड़ा। रात में लोकल फॉल्ट और ओवरलोडिंग के कारण बिजली बार-बार गुल होती रही। इसके बाद गुरुवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए लाइन शिफ्टिंग का काम कराए जाने से सिविल लाइन समेत अन्य मोहल्लों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बंद रही। करीब पांच घंटे की कटौती के दौरान गर्मी में लोग परेशान रहे। मोबाइल चार्ज करने, पेयजल की व्यवस्था व घरेलू कामकाज तक प्रभावित हुए। ग्रामीण क्षेत्र में भी हरैया फीडर की खराबी से करीब 120 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। नगर क्षेत्र में बुधवार रात को कई मोहल्लों में बिजली की आवाजाही लगी रही। लोकल फॉल्ट व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.