Balrampur News: राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुआ ईवीएम-वीवीपैट का मॉक पोल
बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) पूरी होने के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मॉक पोल कराया गया। यह प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रांग रूम में संपन्न हुई। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुसार आयोजित मॉक पोल के दौरान बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया। इसका उद्देश्य मशीनों की कार्यक्षमता की जांच करना और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। जिले में ईवीएम व वीवीपैट की एफएलसी का कार्य 29 सितंबर से शुरू किया गया था। पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रतिदिन राजनीतिक दलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.