Balrampur News: राखी प्रतियोगिता में लिली हाउस प्रथम, ट्यूलिप हाउस को दूसरा स्थान
बलरामपुर, अगस्त 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंटर हाउस राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक राखियां तैयार कर अपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन कंचन श्रीवास्तव के निर्देशन में हुआ। इसमें महक मिश्रा, सुमन गुप्ता, शिपाली, वैष्णवी, आरोही, तस्मीना, समीक्षा, अनिका, सुहाना, असरा, अनन्या, अलीशा, अर्शी, शिवांगी, अरीबा, अदिति, मुबश्शिरा, सम्भवी और श्रद्धा समेत अनेक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लिली हाउस ने प्रथम, ट्यूलिप हाउस ने द्वितीय और ऑर्किड हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Chaibasa...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.