Balrampur News: राकेश अध्यक्ष व मयंकर पाल उपाध्यक्ष बने
बलरामपुर, जुलाई 16 -- Balrampur News: तुलसीपुर। उत्तर प्रदेश पशुचिकित्सा वेटनरी फार्मासिस्ट संघ की बलरामपुर जिला शाखा का संगठनात्मक चुनाव और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश शर्मा की अध्यक्षता व प्रांतीय संयुक्त मंत्री मयंकर पाल की मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से राकेश कुमार को जिलाध्यक्ष, मयंकर पाल को जिला उपाध्यक्ष व अजय कुमार सिंह को जिला महामंत्री चुना गया। बैठक में जनपद में मात्र तीन वेटनरी फार्मासिस्ट कार्यरत होने पर चिंता जताते हुए संगठन को मजबूत करने और पशुचिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया। मयंकर पाल के जिला उपाध्यक्ष बनने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.