बलरामपुर, सितम्बर 1 -- Balrampur News: सादुल्लाहनगर, संवाददाता। थाना सादुल्लाहनगर क्षेत्र के रहमतपुर गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक को गांव के पास अचेत अवस्था में पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गोंडा जिले के सुमेरपुर पल्टीपुर निवासी प्रमोद (28) पुत्र लुटावन के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने सुबह युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। सूचना पर सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए ...