Balrampur News: रनियापुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, वर्षों पुराना कूड़े का ढेर हटाया
बलरामपुर, जुलाई 16 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। ग्राम पंचायत रनियापुर में वर्षों से जमा कूड़े के विशाल ढेर को विशेष अभियान चलाकर हटाया गया। जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से हुई इस कार्रवाई से ग्रामीणों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिली है। इसके साथ-साथ क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। विकास खंड गैंसड़ी की ग्राम पंचायत रनियापुर में खंड विकास अधिकारी पल्लवी सचान के निर्देश पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वर्षों से जमा कूड़े के बड़े ढेर को जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता से हटाकर उसका निस्तारण कराया गया। ग्राम सचिव अमित वर्मा सहित विभागीय कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीण शकील, पवन, खालिद, जाहिद, सोनू, आरती और अजय समेत अन्य लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर सफाई कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.