Balrampur News: रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़
बलरामपुर, सितम्बर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के रामलाल मोहनलाल इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा नेता डॉ. विशाल मिश्रा की ओर से मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की 500 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी वितरित कर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर लगातार कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूह समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को मिल रहे लाभ के बारे में भी बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.