Balrampur News: रक्षाबंधन पर परिवहन व्यवस्था का निरीक्षण, सुरक्षित यात्रा पर जोर
बलरामपुर, अगस्त 28 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को परिवहन विभाग की टीम ने रोडवेज और निजी बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही बसों के सुचारू संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री एवं शासन के निर्देशों के क्रम में 28 अगस्त को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) रोडवेज गोपीनाथ दीक्षित और प्रभारी यातायात अशोक पाण्डेय के साथ रोडवेज बस स्टैंड बलरामपुर तथा बलरामपुर-बढ़नी मार्ग स्थित निजी बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए परिवहन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- रोडवेज की 713 बसें चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.