बलरामपुर, अक्टूबर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के बलदेव नगर बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल कुमार पुत्र ओंकार ओझा निवासी मेढ़ेडीह मौजा मंगराकोहल की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।अनिल कुमार के मुताबिक 23 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे वह बलदेव नगर बाजार चौराहे पर राम गोपाल चौहान की पान की गुमटी के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान शनि यादव पुत्र शोभा यादव, सुनील कसौधन और सोनू कसौधन निवासी बलदेव नगर वहां पहुंचे। पुरानी रंजिश को लेकर तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, तीन पर केस विरोध करने पर लाठी-डंडों, लात-घूंसों व थप्पड़ों से हमला कर ...