Balrampur News: रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जुलाई 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के हर्रैया थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गणेशपुर गांव निवासी राम मनोरथ पुत्र ओरी लाल ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 21 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे गांव का ही जावेद उर्फ लफड़े पुत्र राम धीरज उर्फ दीन मोहम्मद उनके साथ बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह और उनका परिवार भयभीत है。 यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.