Balrampur News: यूपीआई चार्ज के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। यूपीआई चार्ज को लेकर व्यापारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। व्यापार मंडल उतरौला के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्त और महामंत्री गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी योगेंद्र शरण शाह को सौंपा। व्यापारियों ने यूपीआई चार्ज से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल भुगतान कारोबार का अहम हिस्सा बन गया है। छोटे-बड़े व्यापारी ग्राहकों की सुविधा के लिए यूपीआई से भुगतान स्वीकार करते हैं। ऐसे में यूपीआई चार्ज लागू होने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Rampur News: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन कल इससे उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.