बलरामपुर, जुलाई 2 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। गैंसड़ी खंड के बालापुर जरवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान युवाओं के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने मौजूद लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वावलंबन और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक जितेंद्र ने कहा कि युवा निर्माण ही राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने युवाओं से सूर्योदय से पहले उठने, नियमित सूर्य नमस्कार करने के साथ-साथ कबड्डी और खो-खो जैसे पारंपरिक खेल अपनाने का आह्वान किया। बताया कि प्रदेश में संघ की लगभग 65 हजार शाखाएं संचालित हो रही हैं। विभाग युवा राष्ट्र प्रमुख नीलमणि ने कहा कि नियमित शाखा से अनुशासन, संस्कार और नेतृत्व क्षमता का विक...