Balrampur News: युवती से छेड़खानी, विरोध पर जान से मारने की धमकी
बलरामपुर, जुलाई 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई एक 19 वर्षीय युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवती अपनी बहन के घर धान की रोपाई के लिए आई हुई थी। आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उसे अकेला पाकर जबरन पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह युवती उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने डायल-112 पर सूचना देने के साथ ही थाना रेहरा बाजार में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.