बलरामपुर, अगस्त 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार युवती 16 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे घर से लापता हो गई। परिवार वालों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि अख्तर रजा उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। घटना के बाद से आरोपी भी फरार बताया जा रहा है। युवती की मां का आरोप है कि जब वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो वहां मौजूद तीन अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: युवती को भगाने के आरोप में चार पर मुकदमा कानूनी कार्रवाई करने पर धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार प...