Balrampur News: युवक की मौत मामले में बाइक चालक पर रिपोर्ट
बलरामपुर, नवम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में ग्राम बेलभरिया में स्थित तालाब के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 20 वर्षीय युवक की मौत के मामले में बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज किया गया है। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के रतनपुर विजयनगर निवासी ब्रह्मदेव के मुताबिक वह करीब दो वर्षों से अपने ससुराल विशुनपुर कोडर में रह रहे हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा सूरज बाइक से बेलभरिया से घर लौट रहा था। बेलभरिया तालाब के पास सामने आ रही दूसरी बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। बेटे का अंतिम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.