Balrampur News: युवक की पिटाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज
बलरामपुर, नवम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में खेत में पत्तल फेंकने की बात पूछने पर विवाद हो गया। आरोप है कि चार लोगों ने किसान रामजी तिवारी की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे एक महिला व दो अन्य लोगों को भी पीटा गया। पीड़ित रामजी तिवारी के मुताबिक वह गांव के पूरब स्थित अपने खेत गए थे। वहां पत्तल पड़ा देखकर उन्होंने पूछा कि किसने फेंका है। इसी बात पर शेषमणि जायसवाल, नंदकिशोर जायसवाल, मनीष जायसवाल व विजय कुमार जायसवाल गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। उन्हें बचाने आई आरती देवी, संतोष कुमार व मधु को पीटकर घायल करने का आरोप है। क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.