बलरामपुर, अगस्त 30 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। स्थानीय कस्बे के प्रसिद्ध मोहनदास बाबा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर में झूले व सर्कस लगाए जा रहे हैं, जबकि दूर-दराज से आए दुकानदारों ने दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। मंदिर की रंगाई-पुताई का कार्य भी तेजी से चल रहा है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। परिसर में खोया-पाया केंद्र बनाया जाएगा और सीसीटीवी कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी होगी। श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Saharsa News: झूलन पर बाल गोपाल की झांकियां बनी हुई हैं आकर्षण का केंद्र मथुरा-वृंदावन के कलाकार दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृ...