बलरामपुर, अक्टूबर 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया के मजरे धर्मपुर दक्षिण डीह में मोबाइल से वीडियो बनाने का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सरोज यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के गोलू और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सरोज यादव पुत्र राम किशुन यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 20 अक्टूबर को गांव का गोलू पुत्र शाहिद अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इस दौरान उनके भाई अरुण ने वीडियो बनाने का विरोध किया। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर गोलू की मां गाली-गलौज करने लगीं। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद हीरालाल पुत्र मोहन लाल, रामचरन यादव पुत्र घुच्चे और अन्य ग्रामीणों ने बीच...