Balrampur News: मोबाइल लूटने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
बलरामपुर, नवम्बर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूट के दो मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है। तीनों आरोपी बाइक से घूमकर राहगीरों और ई-रिक्शा चालकों को निशाना बनाते थे। एएसपी ने बताया कि डिहवा बैजपुर निवासी धर्मराज आर्या ने दो नवंबर को तहरीर देकर बताया था कि 21 अक्तूबर को बाइक सवार तीन अज्ञात लोग उनका और बृजेन्द्र कुमार चौधरी का मोबाइल फोन झपट्टा मारकर फरार हो गए थे। इस मामले में कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.