Balrampur News: मोबाइल टावरों से उपकरण और बिजली के तार चोरी
बलरामपुर, सितम्बर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में मोबाइल टावर चोरों के निशाने पर हैं। कोतवाली देहात और महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में अलग-अलग टावर साइटों से एयरटेल व वोडाफोन के उपकरण समेत बिजली के तार चोरी होने के मामले सामने आए हैं। घुघुलपुर में चोर पांच अजना (अल्टरनेटिव रेडियो यूनिट), लौकहवा में दो एंटीना व महादेव हरिहर नगर में करीब 38 मीटर बिजली की केबल काटकर ले गए। संबंधित कंपनियों के कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र के घुघुलपुर गांव में रामदुलारे इंटर कॉलेज के पास मोबाइल टावर से 14 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे पांच अजना चोरी किए गए। टावर का अजना डिस्कनेक्ट होने का अलार्म बजने पर सिक्योरिटी टीम को घटना की जानकारी हुई। सुबह एयरटेल इंजीनियर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.