Balrampur News: मोबाइल चोरी के शक में थाने आया किशोर रास्ते से हुआ लापता
बलरामपुर, नवम्बर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल चोरी के शक में थाने आए एक किशोर के रास्ते से अचानक लापता हो गया है। किशोर के पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटे की तलाश कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्राम वभनपुरवा निवासी सियाराम तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा रामशंकर तिवारी उर्फ शोभित तिवारी बिना बताए कहीं चला गया था। उनका बेटा किसी व्यक्ति का मोबाइल लेकर आ गया था। मोबाइल वापस करने के लिए वह अपने पिता और बड़े भाई के साथ गैसड़ी कोतवाली पहुंचा था। वहां मोबाइल जमा कराने के बाद तीनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किशोर अचानक भाग गया। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परेशान पिता ने पुलिस से बेटे की तलाश की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.