बलरामपुर, सितम्बर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर। महराजगंज तराई पुलिस ने कौवापुर रेलवे स्टेशन के बाहर से एक कथित पेशेवर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच चोरी के एंड्रायड मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल में एक वह भी है, जिसे स्टेशन पर सो रहे यात्री से चोरी किया गया था। पुलिस के मुताबिक निरंजनडीह निवासी अश्वनी कुमार 24 सितंबर को ट्रेन पकड़ने कौवापुर स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन लेट होने के कारण वह स्टेशन पर ही सो गए। इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन के बाहर एक संदिग्ध युवक चार-पांच मोबाइल लेकर घूम रहा है। टीम ने घेराबंदी कर बांकेलाल वर्मा उर्फ शनी वर्मा उर्फ राजू (37) निवासी टेढ़ी बाजार, बलरामपुर को पकड़ ...