बलरामपुर, अगस्त 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमया देवरिया में फोटो खींचने के बहाने मोबाइल लेकर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि मोबाइल कुछ देर के लिए लेने के बाद उसके बैंक खातों से अलग-अलग तिथियों में 1.65 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसी तरह पीड़ित के चचेरे भाई के खाते से भी 95 हजार रुपये की निकासी हुई। दोनों मामलों में कुल 2.60 लाख रुपये की साइबर ठगी होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ग्राम अमया देवरिया निवासी अरुण कुमार वर्मा पुत्र राम नरेश वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि तीन जुलाई 2026 को उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से एक लाख रुपये और सात जुलाई 2026 को भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 65 हजार रुपये की अवैध निकासी...